देहरादून। राजधानी का परेड ग्राउंड आज फिर एक बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का साक्षी बन गया। पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उसी समय पहाड़ में पुष्कर राज शुरू हो गया। धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बनें हैं। हालांकि इससे पहले भी उनके पास ही पहाड की सत्ता थी और उनकी अगुआई में ही भाजपा ने उत्तराखंड में कमल खिलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के साथ ही आठ और मंत्रियों ने शपथ ली। जिन मंत्रियों ने शपथ ली। उनमें भाजपा के दिग्गज नेता सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल,धन सिंह रावत, चंदन रामदास,रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।
See also: विचार चित्रण – मोदी ने जताया धामी पे भरोसा
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित वीआइपी उपस्थित रहे। शपथ लेने वाले सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सुपुत्र हैं। वे पहली बार मंत्री बने हैं। बागेश्वर विधानसभा से चार बार विधायक रहे चंदनराम दास भी मंत्री बनाए गए हैं। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। पिछली सरकार में बाल विकास मंत्री रहीं रेखा आर्य को इस बार भी मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्य 2017 से लगातार सोमेश्वर विधानसभा से विधायक हैं। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को उत्तराखंड के राज्यपाल रिटा लेफ0गुरमित सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

