देहरादून। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर कई मिथक तोड़ दिए। जिसमें एक मिथक उतराखंड के मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी है। मुख्यमंत्री आवास को लेकर मिथक था कि जो इस आवास में रहने के लिए आया वह ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाया। लेकिन पुष्कर सिंह धामी न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवास में रहने के लिए आए भी और पूरी तरह से टिके भी। वे पहले भी अपने पिछले कार्यकाल में इसी आवास में रहे और अब फिर से आज शपथ ग्रहण के बाद इसी आवास में रहेंगे। उत्तराखंड में धामी और मोदी की प्रचंड लहर की बदौलत ही भाजपा ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत प्राप्त किया।
हालांकि इस मुख्यमंत्री आवास में रहते हुए पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए। लेकिन इसके बाद भी वे भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही उन्होंने दशकों से चले आ रहे मुख्यमंत्री आवास के दुभाग्य को सौभाग्य को बदल दिया।
See also: विचार चित्रण – मोदी ने जताया धामी पे भरोसा
देहरादून स्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के बारे में बहुत बड़ मिथक हैं। इस मिथक के बीच ही पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में रहे। जबकि यह यह कहा जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री आवास में रहा। उस मुख्यमंत्री केा सत्ता गंवानी पड़ी। बताया जाता है कि राज्य के बनने से पहले यह राज्य अतिथि गृह था। राज्य बनने के बाद से ही यह मुख्यमंत्री आवास में तब्दील कर दिया गया था। उसके बाद से नित्यानंद स्वामी के अलावा भगत सिंह कोश्यारी आदि ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए इस आवास को कैंप कार्यालय के रूप में प्रयोग किया।

