रसोई Bytes: झटपट बनाएं ‘पुदीना लच्छा पराठा’, बार-बार खाने को करेगा दिल!

रसोई Bytesरसोई Bytes: झटपट बनाएं 'पुदीना लच्छा पराठा', बार-बार खाने को करेगा दिल!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Pudina Lachha Parantha Recipe – अगर आप कोई नई रेसिपी की तलाश में है तो हम आज आपके लिए एक झटपट बनाने वाली और लाजवाब रेसिपी लाए है वो है पुदीना लच्छा पराठा। ये खाने में लाजवाब और स्वादिष्ट है, एक बार खा लगे तो बार-बार खाने को दिल करेगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: गुड़ और इमली की बनाएं चटनी, स्नैक्स का बढ़ा देगी स्वाद!

पुदीना लच्छा पराठा सामग्री :  1 1/4 कप गेहूं का आटा, 2 टीस्पून तेल,  नमक- स्वादानुसार, पानी। इसके अलावा, 3/4 कप पुदीने की पत्तियां, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/4 टीस्पून अमचूर पाउडर,  घी- आवश्यकतानुसार, नमक, और  तेल। 

पुदीना लच्छा पराठा रेसिपी ( Pudina Lachha Parantha Recipe ) –

पहले आटा, नमक और तेल डालकर एक बाउल में मिक्स कर नरम आटा गूंथ लें। फिर पुदीने की पत्तियों को धोकर बारीक काट कर इसे तवे पर एक मिनट के लिए  भून लें। फिर इन पत्तियों में नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर डालकर एक बाउल में मिक्स करें। इसके बाद, लोई को बड़ा सा बेल लें और पुदीने वाला भरावन लगाएं। फिर पूड़ी को मोड़ती जाएं और अंगूठे को बीच में रखते हुए इसे गोल शेप दें। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं पनीर काठी रोल, आएगा सबको पसंद!

गोल शेप देने के बाद फिर से बेल लें और ऊपर थोड़ा सा और पुदीने वाला भरावन लगा दें। अब इसे मीडियम आंच पर सेंकते जाएं। बस तैयार है पुदीना लच्छा पराठा। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related