Protests on Inflation: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता,मिठाईं बांट दर्ज कराया विरोध

न्यूज़Protests on Inflation: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता,मिठाईं...

Date:


Protests on Inflation: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता,मिठाईं बांट दर्ज कराया विरोध

देहरादून/ऋषिकेश। प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से उबरी कांग्रेस ने अब बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में आज प्रदर्शन किया। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर महंगाई को कम करने की मांग उठाई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Read also: रूबल के भाव में गिरावट के बीच रूस को बढ़ती महंगाई से निपटना होगा

मिठाई बांट महंगाई का किया विरोध

ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में मंहगाई के विरोध में प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई खिलाकर महंगाई का विरोध दर्ज कराया। जयेन्द्र रमोला का कहना है कि जब कच्चे तेल की कीमत कम थी तब भी यह सरकार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ा रही थी। महंगाई से आम आदमी बेहाल है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे कोई और कारण नहीं बल्कि सरकार की नाकाम नीतियां जिम्मेदार हैं। आम जन को जगाने के लिए कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में उत्तराखंड में प्रदर्शन की शुरूआत की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related