Priyanka Gandhi: 2 मार्च को आजमगढ़ और मऊ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका

विधानसभा चुनावPriyanka Gandhi: 2 मार्च को आजमगढ़ और मऊ में कांग्रेस प्रत्याशियों के...

Date:


Priyanka Gandhi: 2 मार्च को आजमगढ़ और मऊ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब सक्रिय हो गई हैं। 2 मार्च को हुआ मऊ और आजमगढ़ जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार करेंगे। कांग्रेस मीडिया कमेटी के सब कोऑर्डिनेटर पंकज श्रीवास्तव की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया कि प्रियंका गांधी दोपहर 1:00 बजे मऊ की मधुबन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगी।

इसके बाद वह मऊ के ही मोहम्दाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए दोपहर 2:30 बजे से रैली को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम के बाद आजमगढ़ में जनसभा का कार्यक्रम तय किया गया है। शाम 4:00 बजे रानी की सराय मैं उनकी जनसभा होगी। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी (Azamgarh Samajwadi Party) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।

Read also: प्रियंका गांधी ने नफरत की राजनीति, धर्म के इस्तेमाल की आलोचना की

3 घंटे में तीन जनसभा को करेंगी संबोधित

प्रियंका गांधी 3 घंटे के अंतर्गत तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसमें 2 सभाएं मऊ जिले की होंगी और एक सभा आजमगढ़ में होगी। प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है इससे पहले उन्होंने तमकुहीराज में जनसभा की थी और मार्च भी निकाला था। यहां पर कार्यक्रम लेट होने की वजह से उनके हेलीपैड के उड़ने में परेशानी हो सकती थी। उस दौरान जल्दी में हेलीकॉप्टर लैंड कराने के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की बाइक पर बैठकर सभा स्थल से हेलीकॉप्टर पहुंची थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों का चुनाव बच गया जिसमें 3 मार्च को छठे चरण का चुनाव है। 7 मार्च को अंतिम और सातवें चरण का चुनाव होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...