पुलिस की लाठियों से कार्यकर्ता बचाने कूद पड़ीं प्रियंका गाँधी

फीचर्डपुलिस की लाठियों से कार्यकर्ता बचाने कूद पड़ीं प्रियंका गाँधी

Date:


पुलिस की लाठियों से कार्यकर्ता बचाने कूद पड़ीं प्रियंका गाँधी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए हाथरसगैंगरेप मामले में यूपी पुलिस के संदेहास्पद भूमिका को लेकर विपक्ष लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा है। आज एक बार फिर से जब कांग्रेस के सभी सांसदों के साथ हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी व प्रियंका गांधी दिल्ली से यूपी के तरफ चले बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने काफिला को रोक दिया।

कार्यकर्ता के लिए बन गयीं ढाल
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व यूपी पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की नौबत भी आई। यूपी पुलिस ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया तो वहां मौजूद प्रियंका गांधी एक कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस की लाठी से बचाने के लिए बीच में आ गई। कवच बनकर अपने पार्टी के कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी ने बचा लिया। इसके बाद सोशल मीडिया व खबरों में इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हैं राहुल-प्रियंका
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस कथित सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं। इस उन्हें पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति मिल गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, वह पीड़िता के गांव पहुंच गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...