संस्कार युवा संगठन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया

मेरठ रीजनसंस्कार युवा संगठन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया

Date:


संस्कार युवा संगठन ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया

बापू के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया

मेरठ। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती के अवसर पर संस्कार युवा संगठन ने नौचंदी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बापू के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

गांधी जयंती के अवसर पर संस्कार युवा संगठन के पदाधिकारी रामधुन गाते हुए नौचंदी मैदान पहुंचे। वहां पर स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर संगठन के पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक बापू को नमन करते हुए प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

गाँधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनावाज खान ने कहा राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है की जयंती 2 अक्टूबर का विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

हम सभी को बापू के बताये अहिंसा और सत्य के पथ पर चलकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिये। यहीं बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

माल्यापर्ण करने के बाद संगठन पदाधिकारियों ने बापू के भजनों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनावाज खान, सचिव नरेश यादव, संगठन मीडिया प्रभारी विजय त्यागी, संगठन प्रभारी सुभाष जाटव, आवेस खान, नवीन, एडवोकेट सर्वेश सिसोदिया, सुहैल खान आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...