Himachal Election: प्रियंका गांधी की अंतिम जनसभा 10 नवंबर को शिमला में, कांग्रेस ने झोंकी ताकत

हिमाचल चुनावHimachal Election: प्रियंका गांधी की अंतिम जनसभा 10 नवंबर को शिमला में,...

Date:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। इसक बाद 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। मुख्य मुकाबला अभी तक सत्तादल भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। वहीं इन दो दिग्गज पार्टियों के बीच ही अब आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी विधानसभा चुनाव के प्रचार को गरमाने के लिए हिमाचल का रुख करेंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यानी 10 नवंबर को शिमला में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि प्रियंका गांधी की तरफ से इस रैली को मंजूरी मिलनी बाकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि प्रियंका की ओर से अब औपचारिक मंजूरी ही बाकी रह गई है। यह रैली चौपाल में की जा सकती है। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका की इस रैली को लेकर भीतरखाने ही कांग्रेस में इसका विरोध शुरू हो गया है। चौपाल उत्तराखंड के साथ लगती सीमा पर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रैली किसी ऐसे स्थान पर करवाई जाए जहां अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि जनसभा को लेकर जगह तय नहीं की गई है। इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...