Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं से कही ये बात

विधानसभा चुनावPriyanka Gandhi ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं से कही ये बात

Date:


Priyanka Gandhi ने ट्वीट कर प्रदेश के मतदाताओं से कही ये बात

आज यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण (Final phase of UP assembly elections 2022) का मतदान वाराणसी सहित प्रदेश की 9 जिलों की 54 सीटों पर हो रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के दिग्गजों के अलावा प्रदेश के नागरिकों की नजर भी यहां पर लगी हुई है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित पूर्वाचंल के सभी 9 जिलों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने भी धुआधार चुनाव प्रचार किया। आज मतदान शुरू होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मतदाताओं के नाम एक टवीट कर उनसे अपील की।

Read also: यूपी चुनाव: राहुल और प्रियंका ने लगाई काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी

जिसमें प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मेरे प्यारे बहनों और भाइयों आज ​अंतिम चरण का चुनाव है। प्रदेश के लिए ऐसी राजनीति चुनिए जो जीवन को प्रभावित करने वाले मुददों की बात करे। ऐसी राजनीति चुनिय जो अपने जीवन को बेहतर बनाने का विकल्प आपके सामने रखे। सोच समझकर जिम्मेदारी से मतदान करें। प्रियंका गांधी के इस ट्वीट ने राजनीतिक हलकों में भूचाल ला दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related