रवीना के गाने पर प्रियंका और परिणीति ने पानी में लगाईं आग

बॉलीवुडरवीना के गाने पर प्रियंका और परिणीति ने पानी में लगाईं आग

Date:


रवीना के गाने पर प्रियंका और परिणीति ने पानी में लगाईं आग

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका शादी के बाद से हर रोज नई नई फोटो पति के साथ की फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देसी गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ऐसे में वह खुद से जुड़ी हर अपडेट देती रहती हैं।

1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ का ‘टिप टिप बरसा पनी’ काफी पॉपुलर हुआ था। यह गाना आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को रवीना टंडन और अक्षय कुमार के ऊपर फिल्माया गया था। ये गाना आज तक लोगों के जहन में जिंदा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ इस गाने पर डांस करती नजर आईं।

इस वीडियो में प्रियंका और परिणीति ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर मस्ती में डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस के बीच यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है, तो वहीं, परिणीति व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। प्रियंका और परिणीति के इस वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...