लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly election 2022) के छठें चरण मतदान आगामी 3 मार्च को होना है। आज छठें चरण के मतदान के प्रचार का अंतिम दिन है। छठें चरण के चुनाव प्रचार के लिए दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण में पश्चिमी उप्र में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पीएम मोदी के भाषण में जातिवाद,पलायन और सांप्रदायिक दंगों की झलक दिखाई दे रही थी। वहीं अब छठां चरण आते ही यह सब भाषण से गायब हो चुका है। अब प्रधानमंत्री नदेंद्र मोदी के भाषण में सिर्फ और सिर्फ विकास और परिवारवाद का ही जिक्र हो रहा है । बलिया के गांव हैबतपुर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भी पीएम मोदी ने विपक्षियों खासकर सपा पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने विकास और सरकारी योजनाओं के नाम पर जहां मुफ्त गैस सिलेंडर योजना (Free gas cylinder scheme) उज्ज्वला के अलावा सड़कों का संजाल बिछाने की बातें शुरू की वहीं उन्होंने कहा कि योगी सरकार में एक व्यापारी को भी अब अपने घर चोरी का डर नहीं लगता है। पीएम ने बलियावासियों से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने को वोट देने की अपील की।
पीएम मोदी की जनसभा में अपार भीड़ उमड़ी। बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) अपने छठवें चरण पर पहुंच गया है। जहां पर तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस छठें चरण में सियासी घमासान पूर्वांचल के जिलों की छिड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा घोर परिवारवादी है। जिन्होंने सरकारी खजाने से पहले अपनी तिजोरी भरी वो खुद प्रदेश का विकास क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादियों ने पूर्वाचल को पीछे धकेल दिया है।

