धारा 370 की बहाली पर प्रधानमंत्री ने कही ये बात

नेशनलधारा 370 की बहाली पर प्रधानमंत्री ने कही ये बात

Date:

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के अपने फैसले पर अडिग रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एकबार फिर स्पष्ट किया कि धारा 370 की बहाली किसी भी हाल में नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री ने सख्त लफ़्ज़ों में कहा कि ब्रह्माण्ड की कोई भी ताकत अब आर्टिकल 370 की बहाली नहीं करा सकती। प्रधानमंत्री एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे रहे थे. अपने इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री ने अभी हाल में धारा 370 पर उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके रद्द होने से आतंकवाद की समस्या झेल रहे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्र अब विकास के रास्ते पर चल पड़े हैं।

अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा की आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बहुत बदलाव आया है। अब वहां पर पर्यटकों की भीड़ रहती है, फिल्मों की शूटिंग और स्क्रीनिंग होती है। वहां रोज-रोज होने वाली पथराव की घटनाये बंद हो चुकी हैं। पीएम मोदी ने विरोधी दलों को निशाना बनाते हुए कहा कि ये लोग अपना राजनीतिक हित साधने के लिए भरम फैलाते हैं, उन्होंने विपक्ष को चैलेंज करते हुए कहा कि अब ब्रह्माण्ड की कोई भी ताकत जम्मू कश्मीर में धारा 370 की बहाली नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तो देश की सर्वोच्च अदालत ने भी कह दिया है कि देश में दो संविधान नहीं चल सकते.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब्दुल्लाह और मुफ़्ती परिवार का नाम लिए बिना कहा कि कुछ परिवारवादी पार्टियां उन क्षत्रों को लम्बे समय से नियंत्रित कर रही थीं लेकिन अब जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्य धारा के साथ जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के अलावा हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों और मुख्यमंत्रियों के चेहरों पर भी खुलकर बात की और बताया कि क्यों इन नए चेहरों को मौका दिया गया है। प्रधानमंत्री के मुताबिक पुराने चेहरे नए नेतृत्व को उभरने नहीं दे रहे थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...