महंगाई की गिरी गाज बढ़े साबुन शैम्पू और क्रीम के दाम

बिज़नेसमहंगाई की गिरी गाज बढ़े साबुन शैम्पू और क्रीम के दाम

Date:

Business:- महंगाई ने पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रखी थी। वही आरबीआई बैंक ने रेपो रेट बढाकर महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाया लेकिन अब इसकी ओर से रेपो रेट में हुई बढ़ोत्तरी के बाद उत्पादन निर्माता कंपनी ने अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने आरम्भ कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार एचयूएल साबुन और अन्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी ने अपने दामों में इजाफा किया है। 

सूत्रों के अनुसार कम्पनी ने पिसर्य साबुन के 125 ग्राम पैक की कीमत पर 2.4 फीसदी और मल्टीपैक में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा lux साबुन पर 9 फीसदी और सनसिल्क शैम्पू पर 10 फीसदी, क्लिन प्लस पर 15 फीसदी, सौंदर्य की क्रीम पर 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। 
इन सभी चीजो के दाम में बढ़ोत्तरी होने से पहले ही एचयूएल और नेस्ले ने मैगी, चाय और कॉफी कीमतें बढ़ा दी थी। जानकारी के लिए बता दें पिछले 30 वर्षो में ऐसा कभी नहीं हुआ कि देश को ऐसी महंगाई से जूझना पड़े। हालांकि खबर यह भी है कि ब्रिटेन भी जल्द अपने उत्पादों के दाम में इजाफा करने की योजना बना रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related