शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रिव्यू हुआ रिलीज

एंटरटेनमेंटशाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रिव्यू हुआ रिलीज

Date:

हाल ही में रेड चिलीज़ ने फिल्म ‘जवान‘ का एक मोशन पोस्टर शेयर किया था और इसमें वॉकी-टॉकी पर जवान लिखा हुआ था। साथ ही अनाउंसमेंट में कमिंग सून भी लिखा हुआ था. इस मोशन पोस्टर को शेयर करने के बाद हर कोई फिल्म ‘जवान’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ‘पठान’ के बाद शाहरुख की इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। अब फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू जारी कर दिया गया है तो आइए जानते हैं कि फिल्म के प्रीव्यू में क्या है खास.

फिल्म ‘जवान’ का प्रीव्यू बेहद खास है

फिल्म का प्रीव्यू देखकर साफ है कि फिल्म में कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलेंगी. पूर्वावलोकन से पता चलता है कि जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को दर्शाती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए निकलता है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका भी नजर आएंगी। इतना ही नहीं फिल्म के प्रीव्यू को देखकर ऐसा भी लग रहा है कि इसमें शाहरुख खान एक अलग अवतार में नजर आएंगे जो शायद पहले कभी नहीं देखा गया होगा.

शाहरुख ने शेयर किया पोस्ट

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ‘जवान’ का वीडियो एक टैगलाइन के साथ शेयर करते हुए प्रीव्यू रिलीज की तारीख और समय का खुलासा किया था. शाहरुख खान ने लिखा, ‘मैं पुण्य हूं या पाप? मैं भी आप हूं।’

‘जवां’ का प्रीव्यू आज यानी 10 जुलाई को हुआ है और यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। इतना ही नहीं नयनतारा की भी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुई थी. फोटो देखकर हर कोई यही कह रहा है कि ये जवान में नयनतारा का लुक होगा.

रिलीज डेट

फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के बजट की बात करें तो कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म ‘जवान’ के ओटीटी राइट्स के लिए 120 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आपको बता दें कि शाहरुख का लुक देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं और यूट्यूब पर इस अनाउंसमेंट वीडियो को 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यह फिल्म दुनिया भर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

इस फिल्म में अनिरुद्ध ने संगीत दिया है और खास बात यह है कि बताया जा रहा है कि फिल्म में सिर्फ दो ही गाने हैं. आपको बता दे कि ‘जवां’ में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और दीपिका दोनों ही नजर आएंगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...