स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों में जुटा निगम। नगर आयुक्त ने विभागीय अध्यक्षों की बुलाई बैठक

उत्तर प्रदेशस्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों में जुटा निगम। नगर आयुक्त ने विभागीय...

Date:


स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों में जुटा निगम। नगर आयुक्त ने विभागीय अध्यक्षों की बुलाई बैठक

गाजियाबाद| नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 (Cleanliness survey 2022) की तैयारियों हेतु वृहद स्तर पर कार्यवाही चल रही है।जिसके तहत नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने कंपनी बाग स्थित कंट्रोल रूम में समस्त विभागीय अध्यक्षों की एक बैठक बुलाई गईl जिसमें साफ सफाई के मुद्दे पर कई तरह की चर्चा की गई।

Read also- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: एनडीएमसी को 1-3 लाख आबादी श्रेणी में स्वच्छता के लिहाज से मिली पहली रैंकिंग

इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा डॉ मिथिलेश एसबीएम प्रभारी तथा उद्यान विभाग प्रभारी एसबीएम लिंक नोडल ऑफिसर डॉ अनुज कुमार व अन्य विभागीय अध्यक्षों के समक्ष तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।साथ ही उनको स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अपने अपने कार्य क्षेत्र में मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।स्वास्थ्य विभाग (Health department) द्वारा मानकों के अनुरूप शौचालयों की सफाई, शौचालयों की मरम्मत, तथा शौचालयों में लगने वाले इक्विपमेंट्स तथा निर्माण विभाग द्वारा नालियों में लगने वाली जाली, मरम्मत का कार्य, पार्कों की साफ-सफाई पार्कों में व शहर में मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में प्रकाश व्यवस्था अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु कमर कसने के लिए निर्देश दिए गएl

Read also- केरल के स्वास्थ्य विभाग में कांग्रेस द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर फाइलें गायब

नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को मध्य नजर रखते हुए प्रत्येक ज़ोन में एसबीएम हेतु सुपर जोनल प्रभारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं।ताकि शहर को एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाया जा सके और शहर में कोई भी कोना स्वच्छता से अछूता ना रहेl इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी जोन में जोनल अधिकारी आम लोगों से भी साफ सफाई रखे जाने के लिए सहयोग की अपील करें ताकि इस कार्य में आम लोगों का भी सहयोग प्राप्त हो सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related