प्रीति बनीं कोरोना टेस्ट क्वीन

बॉलीवुडप्रीति बनीं कोरोना टेस्ट क्वीन

Date:


प्रीति बनीं कोरोना टेस्ट क्वीन

35 दिन में 20 बार कोरोना टेस्ट करवा चुकी हैं प्रीति जिंटा

आईपीएल 2020 का लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन इसका इंतजाम करना आयोजकों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है क्योंकि महामारी के दौर में खास तौर पर इंतजाम करना पड़ रहा है. ऐसे में आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने इसे लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने ये भी बताया कि अब तक उनका कोरोना टेस्ट कितनी बार हो चुका है.

जारी किया वीडियो
प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आईपीएल के दौरान तो उनका जोश देखते ही बनता है. ऐसे में प्रीति ने महामारी के बीच आईपीएल के आयोजन के अपने अनुभव और इसके इंतजामात के बारे में बताया है. प्रीति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा कर इस बारे में बात की है. इस वीडियो में उन्होंने खुद को कोरोना टेस्ट क्वीन भी बताया है.

https://www.instagram.com/p/CGj6FGVh_Fa/?utm_source=ig_web_copy_link

शेयर किया अनुभव
प्रीति ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में प्रीति कोरोना टेस्ट करवाती दिखाई दे रही हैं. प्रीति के सामने पीपीई किट पहने मेडिकल स्टाफ की एक महिला खड़ी है जो उनका टेस्ट कर रही है. प्रीति ने लिखा, ‘मुझसे हर कोई पूछता है कि आईपीएल टीम बायो बबल में रहना कैसा होता है. तो बता दूं कि ये 6 दिन के क्वारंटीन से शुरू होता है.

कोविड टेस्ट हर 3 से 4 दिन में और बाहर नहीं जाना, सिर्फ हमारे कमरे, किंग्स इलेवन के लिए निर्धारित रेस्टोरेंट, जिम और जाहिर तौर पर कार में स्टेडियम. ड्राइवर्स, शेफ सभी बायो बबल में ही रहते हैं. इसलिए बाहर से कोई खाना नहीं, लोगों से बातचीत नहीं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related