भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 की प्री-बुकिंग शुरू, 77999 रुपये शुरुआती कीमत

टेक्नोलॉजीभारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 की प्री-बुकिंग शुरू, 77999 रुपये शुरुआती...

Date:


भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 की प्री-बुकिंग शुरू, 77999 रुपये शुरुआती कीमत

गुरुग्राम : सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी नोट 20 सीरीज की बुकिंग भारत में शुरू कर दी है Samsung Galaxy Note20, Note20 Ultra को पांच अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया था।

गैलेक्सी नोट 20 और नोट 20 अल्ट्रा की प्री-बुकिंग सैमसंग इंडिया की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स से हो रही है।  गैलेक्सी नोट 20 सीरीज में एस पेन स्टायलस का सपोर्ट है।

साथ ही दोनों फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है। गैलेक्सी नोट 20 में जहां 8 जीबी तक रैम में मिलेगी, वहीं गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को 12 जीबी तक रैम वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy Note20, Note20 Ultra की प्री-बुकिंग ऑफर 

Samsung Galaxy Note 20 कीमत 77,999 रुपये है, वहीं Galaxy Note 20 Ultra 5G की कीमत 104,999 रुपये रखी गई है फोन के साथ प्री-बुकिंग ऑफर भी है नोट 20 बुक करने वाले ग्राहकों को 7,000 रुपये का और गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा बुक करने वालों को 10,000 रुपये का फायदा मिलेगा।

यह फायदा गैलेक्सी बड्स प्लस, गैलेक्सी बड्स लाइव और गैलेक्सी वॉच के रूप में मिल सकता है, हालांकि कंपनी ने बिक्री की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related