माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया ऍप, अब चुटकी में करें पीसी से फ़ोन को संचालित

टेक्नोलॉजीमाइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया ऍप, अब चुटकी में करें पीसी से...

Date:


माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया ऍप, अब चुटकी में करें पीसी से फ़ोन को संचालित

नई दिल्ली : माइक्रोसॉफ्ट ने एक नए योर फोन ऐप को पेश किया है जिससे यूजर्स अपने विंडोज 10 वाले डेस्कटॉप से सीधे तौर पर अपने एंड्रॉयड फोन के ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इससे यूजर्स फेसबुक, व्हाट्सएप या ट्विटर जैसे कई एंड्रॉयड ऐप साथ-साथ आसानी से चला सकेंगे।
इस नए योर फोन ऐप को सबसे पहले हालिया लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के डिवाइस में लॉन्च किया जाएगा और बाद में अन्य डिवाइसों में इसे लाया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को एक बयान में कहा, आपके फोन में मौजूद ऐप्स के अनुभव को धीरे-धीरे पहले केवल पीसी पर विंडोज इंसाइडर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे देव, बीटा या रिलीज प्रीव्यू चैनल्स में होने के लिए कॉन्फिगर किया गया है।

यह कुछ इस प्रकार से काम करता है सबसे पहले चुनिंदा सैमसंग डिवाइसों पर विंडोज इंटीग्रेशन के लिंक के साथ योर फोन ऐप पर क्लिक करना होगा जिससे तुरंत ही मोबाइल ऐप्स को विंडोज 10 वाले पीसी से सीधे एक्सेस किया जा सकेगा।

इसके लिए पीसी पर किसी इंस्टॉल, साइन-इन या ऐप्स को सेट अप करने की जरूरत नहीं है।यूजर्स अपने पसंदीदा मोबाइल ऐप्स को टास्कबार या स्टार्ट मेन्यू में ऐड कर सकते हैं ताकि इनके इस्तेमाल में आसानी हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...