राम मंदिर परिसर पहुंची रामलला की प्रतिनिधि मूर्ति

उत्तर प्रदेशराम मंदिर परिसर पहुंची रामलला की प्रतिनिधि मूर्ति

Date:

राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह की तैयारी चल रही है, राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है, उससे पहले रामलला की प्रतिनिधि मूर्ति को आज राम मंदिर परिसर में ले जाया गया। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले किये जा रहे अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ किया गया। मंदिर ट्रस्ट के एक सदस्य से मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्ठानों का सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ, जो मुख्य यजमान द्वारा बुधवार को सरयू नदी के तट पर ‘कलश पूजन’ के साथ जारी रहा।

मुख्या समारोह के दिन राम लला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े न्यूनतम जरूरी अनुष्ठानों को किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा, उनकी पत्नी और अन्य लोगों ने सरयू नदी तट पर ‘कलश पूजन’ किया। सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की घोषणा के अनुसार भगवान रामलला के गर्भगृह’ में सभी स्वर्ण दरवाजों की स्थापना पूरी हो चुकी है। मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई राम लला की मूर्ति को अयोध्या के राम मंदिर में स्थापना के लिए चुना गया है।

बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर राजनेताओं, उद्योगपतियों, संतों और मशहूर हस्तियों सहित 7,000 से अधिक व्यक्तियों इस विशेष दिन का प्रतिभागी बनने के लिए आमंत्रण भेजा है। इनके अलावा विभिन्न देशों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुताबिक 22 जनवरी को लगभग 100 चार्टर्ड प्लेन की लैंडिंग होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...