गरीबी से परेशान मां ने दो बेटियों के साथ जहर खाकर दी जान, क्या थी मजबूरी!

उत्तर प्रदेशगरीबी से परेशान मां ने दो बेटियों के साथ जहर खाकर दी...

Date:

अलीगढ़। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के इस्लाम नगर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी है। मां और दोनों बेटियों के शव एक कमरे में पड़े हुए पाए गए हैं। महिला के पति की पहले मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि मां और दोनों बेटियों ने गरीबी के कारण जहर खाकर आत्महत्या की है।

आसपास के लोगों ने बताया कि गरीबी के कारण कभी-कभी तो रोटी भी खाने को नहीं मिलती थी। इस्लाम नगर निवासी 55 साल की बुजुर्ग नगीना और उनकी दो बेटियां बानो और पाकी किराए के मकान में रहते थे। थाना प्रभारी कोतवाली के मुताबिक मृतका नगीना नशा करती थी। जिससे उसकी तबीयत खराब रहती थी। तबीयत खराब रहने के कारण नगीना ने परेशान होकर खुद और अपनी दोनों पुत्रियों को खाने में जहर खिला दिया। जिसके कारण तीनों की मौत हो गई।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामला देर रात इस्लाम नगर का है। जहां एक परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या की है। लोगों ने बताया कि महिला के पति की पहले मृत्यु हो चुकी थी। महिला की तबियत खराब रहती थी, जिससे उनका जीवन बसर करना मुश्किल हो रहा था। परिवार अवसाद में रहता था। इस कारण महिला ने ये कदम उठाया है। पुलिस को घटनास्थल से पॉलिथिन में एक संदिग्ध जहरीला पदार्थ मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...