लाइफस्टाइल डेस्क। Potato Roll Recipe – आलू ज्यादातर सभी को पसंद होता है, इसके बिना तो हर सब्जी अधूरी सी लगती है। ऐसे में अगर आप आलू के साथ कुछ नया बनाने की सोच रहे है तो पोटैटो रोल एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है, आप चाहे तो इसे शाम के टाइम या सुबह बना सकते है। ये बच्चों के साथ – साथ बड़ो को भी पसंद आएगा।
पोटैटो रोल सामग्री – 2 उबले आलू, 1 कटोरी मैदा, 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच हल्दी, कसूरी मेथी, तेल और नमक स्वादानुसार।
Read also: रसोई Bytes: घर पर आगए है मेहमान, तो झटपट से बनाएं ‘मेवा पुलाव’!
पोटैटो रोल रेसिपी –
पहले आलू को उबाल लें और छीलकर अच्छी तरह से मैश कर किसी बाउल में रख दें। अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिक्स कर दे। अब दूसरे बर्तन में मैदा लेकर गूंथ लें, आप मैदे के आटे को नर्म बनाने के लिए तेल डाल सकते है। बस अब इस आटे की रोटी बना लें और इसमें आलू के मिक्सचर को रखें। इसके बाद, इस रोटी के एक सिरे को पकड़कर रोल करते जाएं और आखिरी छोर में मैदे के घोल से चिपका दें।
इसके बाद, कड़ाही में तेल गर्म कर इन्हे तल लें। बस तैयार है टेस्टी पोटैटो रोल। इनका स्वाद बढ़ाने के लिए केचप के साथ सर्व करें।

