दीपिका चिखलिया की फिल्म ‘गालिब’ का पोस्‍टर रिलीज

बॉलीवुडदीपिका चिखलिया की फिल्म ‘गालिब’ का पोस्‍टर रिलीज

Date:


दीपिका चिखलिया की फिल्म ‘गालिब’ का पोस्‍टर रिलीज

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई फिल्म ‘गालिब’ का पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म कश्मीर के आतंकवाद पर आधारित है, जिसमें दीपिका एक अलग और सकरात्मक किरदार में नजर आएंगी। मालूम हो, दीपिका ने दूरदर्शन के मशहूर शो ‘रामायण’ से घर-घर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी फिल्म गालिब का पोस्टर रिलीज हो गया। ये एक सच्ची कहानी है। आपको मैं फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताउंगी। फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हम सबको मालूम है कि क्या गलत हुआ।’ फिल्म में गालिब का किरदार निखिल पितलेय निभा रहे हैं। वहीं, धीरज मिश्रा और यशोमती देवी ने फिल्म की पटकथा पर काम किया है, जबकि मनोज गिरी ने इसे निर्देशित किया है।

फिल्म में दीपिका चिखलिया और निखिल पितलेय के अलावा अनिल रस्तोगी, मीर सरवर, विशाल दुबे, सोहम मैती, विवेक त्रिपाठी, गौरव सिंह, प्रशांत राय, आरती त्यागी और मेघा जोशी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज और कश्मीर के भद्रवाह में फिल्म के ज्‍यादातर हिस्‍सों की शूटिंग की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...