Post Office FD: अगर हम फिक्स्ड डिपॉजिट की बात करें तो इसमे निवेश करना निवेशकों की पहली पसंद है। यह एक ऐसा इंवेसमेन्ट प्लान है जिसपर हर कोई आंख मूंद कर विश्वास करता है और उसे लगता है कि यदि वह फिक्स्ड डिपॉजिट में अपना पैसा लगाता है तो उसका पैसा सुरक्षित रहेगा। वही अगर हम पोस्ट ऑफिस की बात करें तो यह ग्रामीण लोगो की पहली पसंद बना हुआ है गांव के लोग पोस्ट ऑफिस की पॉलिसी पर खूब विश्वास करते हैं और अपनी छोटी बचत की शुरुआत इसी से करते हैं।
वही यह एक ऐसी बैंक है जिंसमे सिर्फ ग्रामीण ही नहीं कोई भी अपनी बचत कर सकता है छोटे फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए पोस्ट ऑफिस बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। वही पोस्ट ऑफिस अपने निवेशकों को ब्याज के अलावा अन्य कई बेहतरीन सुविधाएं भी देता है। इसमे निवेशकों को तिमाही ब्याज की सुविधा और 100 फीसदीं रिटर्न की गारंटी मिलती है। वही पोस्ट ऑफिस में एफडी करवाने का प्रोसेस बिल्कुल सरल है।
पोस्ट ऑफिस में एफडी करवाने के फायदे:-
अगर आप पोस्ट ऑफिस में एफडी करवाते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा 100 फीसदी रिटर्न।
सरकार की गारन्टी है।
इसमें निवेशकों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसमें एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन कर सकते हैं।
यहां पर आप एक या एक से ज्यादा एफडी कर सकते हैं। यहां पर आप एफडी अकाउंट को ज्वाइंट भी कर सकते हैं।
5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको आईटीआर फाइल करते समय टैक्स में छूट मिलेगी।
एक पोस्ट ऑफिस से एफडी दूसरे पोस्ट ऑफिस में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
अगर हम ब्याज की बात करें तो पोस्ट ऑफिस में 7 दिन से एक साल की FD पर 5.50 प्रतिशत का ब्याज, एक साल 1 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर भी यही ब्याज 3 साल तक की FD पर 5.50 प्रतिशत की दर से ब्याज, 3 साल एक दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर 6.70 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।

