लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का निधन

बॉलीवुडलोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का निधन

Date:


लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का निधन

नई दिल्ली: लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 59 वर्ष के थे. दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था. एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया. उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ‘ईसीएमओ’ प्रणाली पर रखा गया था. विवेक को बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था.

बता दें कि पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक ने रजनीकांत, विजय और अजित कुमार समेत कई बड़े तमिल अदाकारों के साथ काम किया था. वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में भी वह काफी सक्रिय थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...