मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर का कहर चारों ओर देखने को मिल रहा है। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई कलाकार इसके चपेट में आ चुके हैं, वहीं अब अभिनेता सोनू सूद भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोनू ने कुछ ही दिनों पहले वैक्सीन की पहली डोज़ ली थी। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
सोनू सूद ने ट्विट करते हुए लिखा, “कोविड- पॉजिटिव.. मूड और जोश- सुपर पॉजिटिव..मैं सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूं। लेकिन चिंता मत लीजिए इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है। याद रखिए मैं हमेशा आपके साथ हूं।”
Read also: पवन सिंह का गाना ‘कटनी ना होई ए बलम’ रिलीज होते ही वायरल
कोरोना के दौरान पिछले एक साल से सोनू सूद जरूरतमंदों के मसीहा बनकर उभरे हैं। हजारों प्रवासी मजदूरों को वापस अपने शहर पहुंचाने की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा व्यवस्थता, बेरोजगारी, स्थास्थ्य व्यवस्था.. हर तरह की समस्या को हल करने का प्रयास सोनू सूद करते नजर आ रहे हैं।

