इंस्टाग्राम से आउट हुईं पूनम पाण्डे

बॉलीवुडइंस्टाग्राम से आउट हुईं पूनम पाण्डे

Date:


इंस्टाग्राम से आउट हुईं पूनम पाण्डे

हमेशा अपनी बोल्ड और सेक्सी फोटो को लेकर छाई रहने वाली पूनम पांडे ने अचानक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इंस्टाग्राम पर सर्च करने पर भी फैंस को पूनम पांडे का इंस्टाग्राम नजर नहीं आएगा। जिसके बाद ये खबरें सामने आई कि पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। इसके पीछे क्या कारण हैं, ये तो फिलहाल सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अकाउंट डिलीट करने पर खलबली जरूर मच गई है।

इंस्टाग्राम व गूगल पर अब पूनम पांडे का वैरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। लेकिन ट्विटर पर वह अभी भी हैं। उनका ट्विटर पर वैरीफाइड अकाउंट हैं। यहां उन्होंने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी अपने अंदाज में शेयर की।

वहीं इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे के पति सैम बाम्बे का अभी भी अकांउट हैं। उन्होंने तीन दिन पहले ही पूनम पांडे का एक वीडियो शेयर किया था। साथ ही लिखा था कि यहां उन्हें फॉलो कर सकते हैं। सैम पूनम पांडे की ऐप व वेबसाइड को खूब प्रमोट करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related