मौत की खबर के बाद सामने आयी पूनम पांडेय, कहा-मैं ज़िंदा हूँ

एंटरटेनमेंटमौत की खबर के बाद सामने आयी पूनम पांडेय, कहा-मैं ज़िंदा हूँ

Date:

पिछले 24 घंटों से विवादित एक्ट्रेस पूनम पांडेय को लेकर तरह तरह की खबरे चल रही थीं. मीडिया में उनके जीने से मरने तक के सफर की बहुत सी स्टोरीज प्ले हो रही थी। उनकी मौत बहुत बुरी तरह हुई, उनकी मौत कैंसर से हुई, उनकी मौत की खबर को छुपाने की कोशिश की गयी, न जाने क्या क्या। मगर ये सारी खबरे उस समय गॉसिप साबित हुई जब पूनम पांडेय ने खुद सामने आकर अपने ज़िंदा होने का सबूत दिया और कहा मेरी मौत नहीं हुई है.

दरअसल ये सारा कन्फ्यूज़न तब पैदा हुआ जब 2 फरवरी को पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को उनके निधन की जानकारी दी। पूनम पांडेय ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वो ज़िंदा हैं। पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर पर सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर कर बताया कि मैं जिंदा दूं, मैं सर्विकल कैंसर से मर नहीं सकती। हाँ इस बीमारी ने हजारों महिलाओं की जान ज़रूर ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं रख पाईं, मुझे उनकी मौत का अफ़सोस है.

पूनम पाण्डेय ने पोस्ट में आगे कहा कि आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ हम एक-दूसरे को मज़बूत बनाएं और ये सुनिश्चित करें कि हर महिला को इस बारे में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो।आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें। बता दें कि कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत सर्विकल कैंसर की रोकथाम संभव है। इसका पता एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों से लगाया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related