Homemade Face Scrub: चमकदार स्किन पाने के लिए अनार से बनाएं ये स्क्रब

लाइफस्टाइलHomemade Face Scrub: चमकदार स्किन पाने के लिए अनार से बनाएं ये...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Face Scrub – चमकदार स्किन पाने के लिए स्क्रब करना जरुरी होता है, लेकिन अच्छे स्क्रब काफी महंगे होते हैं। ऐसे में क्यों न आप घर पर ही स्क्रब बना ले, ये न आपके चेहरे को नुकसान देगा और स्किन को भी फ्रेश रखेगा।

आज हम आपको अनार की मदद से स्क्रब बनाने के बारे में बातएंगे, ये एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फल है, जो चेहरे पर मौजूद स्पॉट्स को दूर करने में मददगार है।

अनार की मदद से बनने वाले होममेड फेस स्क्रब (Homemade Face Scrub)

ऑयली स्किन

ऑयली स्किन है तो अनार के साथ-साथ उसमें एलोवेरा जेल व बेसन को मिक्स करके ही इस्तेमाल करे। एलोवेरा रेडनेस को दूर करेगा और बेसन अतिरिक्त तेल को सोखने में मदद करेगा।

आप 2 बड़े चम्मच अनार का रस, 2-3 बड़े चम्मच बेसन, एक चम्मच अनार का पेस्ट और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल ले। अब एक बाउल में बेसन और अनार का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर अनार का पेस्ट और एलोवेरा जेल डालें मिलाएं। फेस स्क्रब तैयार है, आप पहले चेहरे को साफ करें फिर इसे लगाएं। लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से 5-10 मिनट मसाज करें। फिर 10 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें।

Homemade Face Scrub

रूखी स्किन

स्किन रूखी है तो अनार के साथ-साथ शहद, कोको पाउडर व दूध को मिक्स करके ही स्क्रब बनाएं। शहद एक्ने वाली स्किन के लिए एक असरदार है और कोको पाउडर स्किन को गहराई से साफ़ करता है, वही दूध मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है।

आप एक चम्मच अनार का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच दूध, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 4-5 बूंद शहद ले। अब अनार के पेस्ट में दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसी में कोको पाउडर और शहद डालें, और अच्छी तरह से मिला लें। होममेड स्क्रब तैयार है। लगाने से पहले चेहरा साफ़ कर ले, फिर फेस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और त्वचा को एक्सफोलिएट करें। बस 15 मिनट बाद पानी से धो लें और स्किन पर मॉइश्चराइजर लगा ले।

(All Image: Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...