नई दिल्ली: असम के तामुलपुर में पीएम मोदी ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम के लोग शांति और विकास के साथ हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार असम की विकास के लिए प्रतिबद्ध है. असम के लोगों को राज्य को हिंसा में झोंकने वाले लोग स्वीकार नहीं हैं.
महाजोत पर हमला
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन महाजोत पर हमला बोले हुए कहा कि महाझूठ बोलने वाले लोगों की पोल खुल गई है. असम का अपमान करने वाले लोगों को राज्य के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा तो मंत्र है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास.
सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं. हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं. देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं, तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं. सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के इस खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है.
बोडो समझौते का उल्लेख
असम की महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कहा कि राज्य के किसी भी बेटे को बंदूक ना उठानी पड़ी हम इसके लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हमने बोडो समझौते किया जिससे असम में शांति आई. असम की हमारी माओं के बेटे हथियार उठाते. उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए एनडीए ने काम किया.

