गंगा के बीचे बने टापू पर चल रही थीं अवैध शराब की 10 भट्टियां

मेरठ रीजनगंगा के बीचे बने टापू पर चल रही थीं अवैध शराब की...

Date:


गंगा के बीचे बने टापू पर चल रही थीं अवैध शराब की 10 भट्टियां

पुलिस ने अवैध शराब की 10 भट्टियां और 20000 लीटर लहन नष्ट किया
अवैध शराब को बनाकर उसे पंचायत चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी

मेरठ। गंगा नदी के बीच बना टापू, वहां तक पहुंचने के लिये घुटनों तक के पानी में पैदल जाना, किसी भी आने वाले का दूर से दिख जाना और पुलिस के पहुुंचने से पहले वहां से फरार हो जाने का पूरा मौका। अवैध शराब बनाने वालों के लिये इससे मुफीद जगह और क्या हो सकती है। शनिवार को मेरठ के खादर क्षेत्र में अवैध शराब बनाये जाने की सूचना पर पुलिस गंगा नदी के बीच बने टापू पर पहुंची तो वहां अवैध शराब का कारोबार चलता देख दंग रह गयी। इस टापू पर अवैध शराब की बनाने के लिये 10 भट्टियां जल रहीं थीं। पुलिस ने हजारों लीटर अधबनी अवैध शराब को नष्ट कर दिया है।

पंचायत चुनाव की आहट होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध शराब बनाने के धंधे ने जोर पकड़ लिया है। वहीं पुलिस भी इस काले कारोबार की कमर तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है। शनिवार को हस्तिनापुर और मवाना क्षेत्र की पुलिस ने खादर इलाके में नदी पार कर एक टापू पर छापा मारकर अवैध शराब के बड़े कारोबार की कमर तोड़ दी। गंगा के बीच टापू पर पुलिस जब पहुंची तो वहां किसी शराब फैक्ट्री की तरह जल रहीं 10 भट्टियों और काफी मात्रा में मौजूद लहन देखकर दंग रह गयी। हालांकि पुलिस को वहां आते देख अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले वहां से भाग निकले।

पुलिस ने टापू पर अवैध शराब की 10 भट्टियां और 20000 लीटर लहन नष्ट किया है। एसओ मवाना के अनुसार इस अवैध शराब को बनाकर उसे पंचायत चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी। पुलिस ऑपरेशन अवैध शराब के तहत गांव-गांव घुमकर अवैध शराब का कारोबार करने वालों की पहचान कर रही है। इस अवैध कारोबार को करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। आने वाले दिनों में पुलिस का अभियान और तेजी पकड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...