भाजपा-आरएसएस बिगाड़ रही है देश का संस्थागत संतुलन: राहुल गाँधी

फीचर्डभाजपा-आरएसएस बिगाड़ रही है देश का संस्थागत संतुलन: राहुल गाँधी

Date:


भाजपा-आरएसएस बिगाड़ रही है देश का संस्थागत संतुलन: राहुल गाँधी

तूतूकुड़ी (तमिलनाडु): तमिलनाडु के तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने तूतूकुड़ी में केंद्र की मोदी सरकार और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ पर जोरदार हमला करते हुए RSS को संस्थागत संतुलन बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार बताया. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है. पिछले 6 सालों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है. दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था RSS हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है.

प्रधानमंत्री किसके लिए उपयोगी
इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष किया. राहुल ने कहा कि सवाल ये नहीं है कि प्रधानमंत्री उपयोगी हैं या बेकार है. सवाल ये है कि वह किसके लिए उपयोगी हैं. बकौल गांधी, प्रधानमंत्री सिर्फ दो लोगों के लिए उपयोगी हैं, और वो हैं ‘हम दो हमारे दो’, जोकि उनका इस्तेमाल अपनी दौलत बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, जबकि गरीबों के लिए पीएम मोदी बेकार हैं. गौर हो कि राहुल गांधी का इशारा अंबानी और अडानी की तरफ है.

धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद
राहुल गांधी ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति और इतिहास की बुनियाद है. इस देश में धर्मनिरपेक्षता पर हमला हो रहा है. RSS और बीजेपी इसका नेतृत्व कर रहे हैं. वायनाड से कांग्रेस के सांसद ने कहा कि यह सिर्फ संविधान पर हमला नहीं है बल्कि इतिहास और संस्कृति पर भी हमला है. इसे रोकना बहुत जरुरी है.

विदेश नीति पर घेरा
राहुल ने विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी मे कहा कि चीन ने भारत के कुछ स्ट्रेटेजिक इलाकों पर कब्ज़ा किया है. पहले उन्होंने डोकलाम में आइडिया को टेस्ट किया, उन्होंने देखा कि भारत ने प्रतिक्रिया नहीं की, फिर उन्होंने अपने उस आइडिया को लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश में दोहराया. राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में देपसांग में हमारी जमीन वापस नहीं आएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...