Congress Chintan Shivir 2022: चिंतन शिविर में उठी Green Revolution शुरू करने की बात

पॉलिटिक्सCongress Chintan Shivir 2022: चिंतन शिविर में उठी Green Revolution शुरू करने...

Date:

उदयपुर में चल रहे कांग्रेस पार्टी नवसंकल्प शिविर के दूसरे दिन किसानों के मुद्दों पर हुए चिंतन की जानकारी देते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और फार्मर एंड एग्रीकल्चर कमेटी के संयोजक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि चिंतन के दौरान एक ग्रीन रिवोल्यूशन शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया साथ ही पर्यावरण में बदलाव, मिनिमम सपोर्ट प्राइस और  पीएम किसान योजना पर भी चर्चा हुई। 

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि इन्होने 2022 तक सभी किसानों की आमदनी को दोगुना करने का वादा किया था लेकिन आज किसान क़र्ज़ के जाल में डूबा हुआ है, उन्होंने कहा कि जिस तरह उद्योग जगत को क़र्ज़ के लिए नेगोशिएशन का अधिकार है वही हक़ किसानों को भी मिलना चाहिए और इसके लिए सरकार को किसान क़र्ज़ आयोग का गठन करना चाहिए।

Al so read: सभी पक्षों की मौजूदगी में शुरू हुआ आज ज्ञानवापी परिसर का सर्वे

हुड्डा ने कहा कि चिंतन शिविर में चर्चा के दौरान सभी ने कहा कि किसानों की फसल का यूनिवर्सल बीमा हो और MSP पर कानूनी गारंटी मिले। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि  किसान पूरी तरह क़र्ज़ मुक्त हो जायँ। हुड्डा ने बताया कि शिविर में चर्चा के दौरान जो सबसे पहले किसानों की शिकायतों के निपटारे, उनका समाधान करने के लिए राष्ट्रीय कृषि ऋण राहत आयोग का गठन करने, डिफ़ॉल्ट किसानों की जमीन नीलाम न होने, आपराधिक मामला न चलाये जाने को लेकर सुझाव आये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related