भारत जोड़ो यात्रा में नफरती सोच वालों की कोई जगह नहीं: राहुल गाँधी

पॉलिटिक्सभारत जोड़ो यात्रा में नफरती सोच वालों की कोई जगह नहीं: राहुल...

Date:

7 सितंबर से कांग्रेस पार्टी की शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा से पहले आज दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सिविल सोसाइटी के सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम में लोगों के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उनके लिए एक तपस्या है, इस यात्रा में सभी लोगों का स्वागत है सिवाए नफरती सोच रखने वालों के. राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि मेरे साथ कोई चले या ना चले मैं अकेला ही चलूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि सिविल सोसायटी को भी कांग्रेस के साथ अपने रिश्तों के बारे में दोबारा सोचना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज देश की राजनीति का ध्रुवीकरण हो गया है। हम इस भारत जोड़ो यात्रा में जनता को संघ की विभाजनकारी विचारधारा और कांग्रेस की जोड़ने की विचारधारा के बारे में बताएँगे। राहुल ने कहा कि हमें विश्वास कि भारत के लोग तोड़ने की नहीं जोड़ने की राजनीति चाहते हैं। इस सामाजिक एवं गैर सरकारी संगठनों के लोग शामिल हुए जिसमें स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी थे. राहुल ने इस मौके साफ़ किया कि वो कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं, बल्कि मोनोपॉली के खिलाफ हैं क्योंकि इससे लोगों को कुचला जाता है. 

Read also: भाजपा के पास केजरीवाल के कद का कोई नेता नहीं: AAP

कांग्रेस की यह यात्रा सात सितंबर से शुरू हो रही है। यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी, इस दौरान यात्रा 3500 किलोमीटर का सफर तय होगा। यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी रैलियां भी करेगी। बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने बैठक में तीन मुख्य बिंदु बताए जिनमें आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related