Asia Cup 2022: शाकिब को इस बार फाइनल में हार से आगे बढ़ने की उम्मीद

स्पोर्ट्सAsia Cup 2022: शाकिब को इस बार फाइनल में हार से आगे...

Date:

बांग्लादेश के स्टार आलराउंडर शाकिब उल हसन ने टी20 टीम की कमान तब संभाली है जब उनका हालिया परफॉरमेंस बेहद निराशाजनक रहा है। पिछले साल से टीम ने 16 मुक़ाबलों में केवल दो जीत दर्ज की हैं। बता दें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ से बिना कोई मैच जीते सीरीज़ हारने के बाद पूर्व कप्तान महमुद उल्लाह को अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। जिसके बाद ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए विकेटकीपर नुरुल हसन को कप्तान बनाया गया था लेकिन वह चोटिल हो गए और मोसद्देक हुसैन को एक मैच के लिए कप्तान बनाया गया। इसके बाद ज़िम्बाब्वे दौरे में आराम फरमा रहे शाकिबउल हसन को श्रीलंका की मेज़बानी में 27 अगस्त से UAE में होने वाले एशिया कप और आगामी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप के लिए कप्तान बनाया गया।

एशिया कप की बात करें तो बांग्लादेश अबतक खिताबी जीत से महरूम है अलबत्ता पिछले दोनों संस्करणों में वह फाइनल तक पहुंची मगर दोनों ही बार उसे भारत के हाथ हार मिली है। 2016 में एशिया कप टी20 फ़ॉर्मैट में बांग्लादेश में ही खेला गया था और 2018 में यूएई में खेला गया एशिया कप एकदिवसीय के प्रारूप में आयोजित हुआ था। बंगलादेश के नए कप्तान ने कहा कि हमने टी20 प्रारूप पहली बार 2006 में खेला था लेकिन एक एशिया कप फ़ाइनल के अलावा हमारे लिए कोई परिणाम अच्छा नहीं रहा है। शकिबुल हसन ने माना कि टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश की टीम बहुत पीछे है और उसे एक नई शुरुआत करनी पड़ेगी।

Read also: लॉर्ड्स में झूलन देंगी अपने कैरियर को अंतिम विराम

शाकिब उल हसन ने आगे कहा हम उस बच्चे की तरह हैं जो अपना पहला कदम रखना सीख रहा है क्योंकि पहला कदम ही सबसे मुश्किल होता है , बाद में तो चलना आ ही जाता है. शाकिब उल हसन ने उम्मीद जताई कि एशिया कप में बांग्लादेश का सूखा इसबार ज़रूर ख़त्म होगा और हम फाइनल में हार से आगे बढ़ेंगे. एशिया कप में बांग्लादेश का पहला मुक़ाबला 30 अगस्त को शारजाह में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ होगा, 1 सितंबर के दिन श्रीलंका से दुबई में मुकाबला होगा। इसके बाद सुपर 4 के मुकाबले शुरू होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related