Samajwadi Party Executive Meet: नरेश उत्तम पर अखिलेश फिर मेहरबान, दोबारा बने यूपी के अध्यक्ष

पॉलिटिक्सSamajwadi Party Executive Meet: नरेश उत्तम पर अखिलेश फिर मेहरबान, दोबारा बने...

Date:

समाजवादी पार्टी के आज आयोजित हुए राज्य सम्मेलन मे वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर वहीँ ज़िम्मेदारी मिल गयी है। निर्वाचन अधिकारी प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा एलान किया गया कि चूँकि उनके मुकाबले सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी और ने पर्चा नहीं भरा था इसलिए सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने उनके दोबारा प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया है. इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी के लिए भी कोई नामांकन नहीं हुआ है लिहाज़ा राष्ट्रीय बाद में उसका एलान करेंगे. कल सपा राष्ट्रिय सम्मेलन है और पूरी उम्मीद है कि अखिलेश यादव को एकबार फिर पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। 

इससे पहले पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी प्रो0 रामगोपाल यादव की निगरानी में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें नरेश उत्तम पटेल को दोबारा यूपी का अध्यक्ष चुना गया है। रामगोपाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही परचा आया था जो नरेश उत्तम जी ने दाखिल किया था, जांच में उनका पर्चा सही पाया गया जिसके बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया।  नरेश उत्तम 2017 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे।  

दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेश उत्तम ने अखिलेश यादव समेत सभी का आभार जताते हुए कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से एक कर्मठ सिपाही की तरह काम कर रहा हूँ, चाहे वो चौधरी चरण सिंह का ज़माना हो, चाहे नेता जी मुलायम सिंह का दौर हो और चाहे अब अखिलेश जी का कार्यकाल हो, पार्टी ने मुझे जो भी ज़िम्मेदारी दी, मैंने उसे पूरा करने की कोशिश। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की आज घोषणा नहीं की गयी है, कहा जा रहा है कि इस बार युवाओं को अखिलेश यादव पार्टी और संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी देने के मूड में हैं. पिछले विधानसभा चुनावों में बहुत से युवा चेहरे गठबंधन के कारण वंचित रह गयी थे, उम्मीद हैं कि उन चेहरों को संगठन में समाहित करने का प्रयास किया जायेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related