UP Politics: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अखिलेश को नसीहत, ‘पहले अपनी पार्टी के विधायक संभालो’

पॉलिटिक्सUP Politics: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की अखिलेश को नसीहत, ‘पहले अपनी पार्टी के...

Date:

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की नहीं अपनी पार्टी और गठबंधन की चिंता करें। उनके कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगठन के प्रमाणित और भाजपा विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह हमारे साथ रहेंगे और किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं।  उन्होंने अखिलेश यादव सपा व गठबंधन की चिंता करें। सपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को अक्सर बयान देते रहते हैं और भाजपा पर भी पिछड़ों के साथ अन्याय का आरोप लगाते रहते हैं। जिस पर भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश पर पलटवार किया है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गत मंगलवार को कहा था कि भाजपा पिछड़ों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को धोखा दे रही है। भाजपा जनगणना की मांग पर चुप्पी साधे है। जातीय जनगणना होने से प्रत्येक वर्ग का विकास में प्रतिनिधित्व तय हो जाता। सबकी भागीदार निश्चित हो जाती है। इसी तरह सपा सरकार ने 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की दिशा में जो कदम उठाए थे। उन्हें भाजपा सरकार ने विफल कर पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय किया है। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार सपा नेतृत्व के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति पर काम कर रही है। लेकिन अब भाजपा की साजिश सफल नहीं होगी। सपा युवाओं की पार्टी है। वह इसके हर अभियान को फेल कर देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related