अग्निवीरों के लिए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी ने आज एक बड़ी अच्छी बात कही. उन्होंने कहा कि सेना की ट्रेनिंग में पहला डिसिप्लिन, दूसरा आज्ञाकारी होना। उन्होंने कहा कि अगर मुझे अपने बीजेपी के ऑफिस में सिक्योरिटी रखना होगा तो मैं अग्निवीर को प्राथमिकता दूंगा। इसका मतलब यह है कि चार साल बाद भाजपा दफ्तरों पर पहरा देते हुए अग्निवीर नज़र आएंगे.
एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कई देशों के नाम गिनाते हुए कहा कि वह भी तो कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सेना में भर्ती होती है। चूंकि हमारे यहां सेना से रिटायरमेंट की उम्र ज्यादा है इसलिए सरकार ने अब उसे कम करने का फैसला लिया है, हालाँकि इस पर काम कई वर्षों से चल रहा था। उन्होंने अग्निपथ योजना के फायदों को गिनाते हुए कहा कि सेना में ट्रेनिंग की सबसे ख़ास बात डिसिप्लिन और आज्ञाकारिता होती है, इसलिए जब चार साल बार एक युवा सेना से वापस लौटेगा तो उसके पास 11 लाख रूपये और सीने पर अग्निवीर का तमगा होगा।
Read also : Agnipath Scheme News – किसी भी हाल में वापस नहीं होगी अग्निपथ योजना: सेना प्रमुख
भाजपा नेता ने कहा कि अगर मुझे भाजपा के इस ऑफिस में कोई सिक्योरिटी गॉर्ड रखना होगा तो मैं अग्निवीर को प्राथमकिता दूंगा, मैं ही क्यों सभी लोग अग्निवीर को प्राथमिकता देंगे। उनका यह बयान इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा ने बता दिया है कि सेना से हटाए जाने के बाद अग्निवीरों भाजपा दफ्तरों की चौकीदारी करनी है.
बता दें कि अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से बिहार और यूपी समेत देश के कई राज्यों में जबरदस्त हिंसक घटनाएं हुई है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा अग्निवीरों को मंत्रालय की भर्तियों में आरक्षण देने की घोषणा की गयी, हालाँकि सेना प्रमुखों की आज की प्रेस वार्ता में इस बात का पूरी तरह खंडन किया गया कि आरक्षण देने का फैसला पहले से तय था

