EC, ED, CBI भाजपा के टूलकिट, अगला निशाना न्यायपालिका, प्रियंका चतुर्वेदी

पॉलिटिक्सEC, ED, CBI भाजपा के टूलकिट, अगला निशाना न्यायपालिका, प्रियंका चतुर्वेदी

Date:

भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी का नाम और निशान छीन लेने के बाद राजनीतिक रूप से बेनाम हुए उद्धव गुट की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर आज बड़ा आरोप लगाया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने जहाँ चुनाव आयोग, ED, CBI को भाजपा का टूल किट बताया है वहीँ यह भी कहा है कि उसका अगला निशाना न्यायपालिका है. बता दें कि निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद आज मातोश्री पर महत्वपूर्ण बैठक हो रही है जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो की जाएगी।

पानी सिर से ऊपर जा चूका है

प्रियंका ने अपनी बात के समर्थन में कहा कि साफ़ दिख रहा है कि भाजपा का अगला निशाना न्यायपालिका है क्योंकि जिस तरह से कानून मंत्री और राज्यसभा के सभापति न्यायपालिका को चुनौती दे रहे हैं उसमें तो अब यही कहा जा सकता है कि पानी सिर से ऊपर जा रहा है, इसलिए लोकतंत्र की रक्षा करने की ज़िम्मेदारी अब सुप्रीम कोर्ट की है। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना का नाम और सिंबल एकनाथ शिंदे गुट को सौंपने के फैसले को उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी का रहा है.

चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि चुनाव आयोग का गठन तो लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया गया था, चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र एजेंसियों को इतना नीचे गिरना और किसी राजनीतिक दल के साथ विश्वासघात करने वालों का पक्ष लेना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि भारत का निर्वाचन आयोग पूरी तरह से समझौता करने वाला संस्थान है। फिलहाल इस समय मातोश्री में उद्धव गुट के नताओं का जमावड़ा लगा हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...