ED द्वारा Rahul Gandhi से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों का राजभवन कूच, पुलिस से धक्का मुक्की

पॉलिटिक्सED द्वारा Rahul Gandhi से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों का राजभवन...

Date:

देहरादून। ईडी द्वारा कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में उत्तराखंड में भी कांग्रेसियों ने आज धरना प्रदर्शन और हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष करन माहरा के नेतृत्‍व में कांग्रेसियों ने राजभवन की ओर कूच किया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने जब कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से उनकी धक्कामुक्की और झड़प भी हुई। कांग्रेसियों का ये प्रदर्शन सिर्फ देहरादून तक ही सीमित नहीं रहा। प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेसियों ने आज उग्र प्रदर्शन किया। 

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

आज गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज 11 बजे राजभवन कूच किया। इस दौरान बीच में पुल‍िस ने कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने और बेर‍िकेड‍िंग तोड़कर आगे जाने की कोशिश करने लगे। इस बीच पुल‍िस की कांग्रेसियों के साथ झड़प हुई। आज काठगोदाम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

Also read: राहुल से अभी और होगी पूछताछ, शुक्रवार को ED ने फिर किया तलब

काठगोदाम कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि मोदी सरकार ईडी जैसी संस्थाओं का गलत उपयोग कर रही है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैंं। सरकार देश में गरीबी, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से आम लोगों का ध्यान भटका रही है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने केंद्र सरकार को पूरी तरह से विफल सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। कांग्रेस एक विचारधारा है जिसकी लड़ाई मजबूती से लड़ेगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...