Uttarakhand News: पाकिस्तानी पूर्व चीफ जस्टिस बोले,’सभी धर्म बुराई से लड़ने की शिक्षा देते हैें’

उत्तराखंडUttarakhand News: पाकिस्तानी पूर्व चीफ जस्टिस बोले,'सभी धर्म बुराई से लड़ने की...

Date:

हरिद्वार। कनखल स्थित श्री हरेराम आश्रम के स्वर्ण जयंती समारोह में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस खलीलुर्रहमान रम्दे मुख्य ​अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं। समारोह में उन्‍होंने गीता के अनुवादित उर्दू काव्य ‘दिल की गीता’ के हिंदी संस्करण विमोचन किया। पूर्व चीफ जस्टिस ने कहा कि धर्म का उपयोग एकत्र करने के लिए करें ना कि बिखराव के लिए। उन्होंने कहा सभी धर्म बुराई से लड़ने को शिक्षा देते हैं। धर्म के बंधन समाज ने बनाए हैं। सभी धर्मों का सार ही एक है। कुरान और गीता की शिक्षा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के ग्रंथ एक सी शिक्षाएं देते हैं। कोई धर्म नफरत फैलाने और जुल्म करने की शिक्षा नहीं देता है। लोगों को सभी के धर्मों का आदर करना चाहिए।

Also read: भाजपा कांग्रेस एक ही बात जनता मांगे आप का साथ

पाकिस्तान के प्रख्यात शिक्षाविद ख्वाजा दिल मोहम्मद द्वारा संस्कृत गीता के अनुवादित उर्दू काव्य ‘दिल की गीता’ के हिंदी संस्करण का पूर्व न्यायाधीश ने विमोचन किया। इस दौरान काफी संख्या में संत और महंत उपस्थित रहे। बता दें कि ख्वाजा दिल मोहम्मद देश के विभाजन से पहले लाहौर के डीएवी कालेज के रजिस्ट्रार रह चुके  हैं और उन्होंने आजादी से पहले श्रीमद्भगवद्गीता का संस्कृत से उर्दू काव्य में अनुवाद किया था। जिसका नाम दिल की गीता रखा गया था।

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

दिल की गीता का गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से रिटायर्ड जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप कुमार जोशी और पाकिस्तान के रहने वाले लक्ष्मण शर्मा ने हिंदी अनुवाद किया। रिटायर्ड जज ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की फांसी के मुकदमे का ट्रायल भारत को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह ट्रायल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के म्यूजियम में आज भी रखा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...