Congress’s Chintan Shivir: लेकसिटी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उदयपुर होटल में कड़ी सुरक्षा

पॉलिटिक्सCongress's Chintan Shivir: लेकसिटी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उदयपुर होटल में...

Date:

उदयपुर। कांग्रेस के चिंतन शिवर में भाग लेने के लिए आज पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी लेकसिटी उदयपुर पहुंच गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचीं। महाराणा प्रताप हवाई अडडे डबोक पहुंचने पर वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, गुजरात प्रभारी डॉ.रघु शर्मा, धर्मेंद्र राठौड सहित कई नेताओं ने अगवानी की। हवाई अडडे से प्रियंका गांधी को कड़ी सुरक्षा में उदयपुर होटल ले जाया गया। बता दें कि​ प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले आज ही सुबह ट्रेन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी उदयपुर पहुंच गए।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित बड़े नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में भाग लेने को लेकर होटल में सभी नेता तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे पार्टी के नेताओं को चार होटलों में रोका गया है। पार्टी के नेताओं के लिए इन चारों होटलों को पूरी तरह से बुक ​कर लिया गया है। इन होटलों में अनंता,ताज अरावली,रॉयल रिट्रिट,रेडिसन ब्लू  शामिल है। इसके अलावा कोडियात रोड से लेकर शहर की अन्य छोटे होटलों में कांगेसी नेताओं के स्टाफ और बाहर से आए सुरक्षा गार्डों के रूकने की व्यवस्था की गई है।

Also read: चुनाव आयोग ने 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का किया एलान

होटल ताज अरावली के प्रेसीडेंसियल क्लास बॉक्स, स्वीट् टेंट दोनों होटल में एक ही है। जबकि यहां पर स्पा स्वीट् चार है। सोनिया गांधी के प्रेसीडेंसियल क्लास बॉक्स में ठहरने का इंतजाम किया है। ताज अरावली में कांग्रेस के वीवीआइपी नेता रूकेंगे। ताज में ठहरने वाले वीआइपी नेताओं में प्रियंका गांधी,राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल,  अशोक गहलोत, मुकूल वासनिक,शशि थरूर,हरीश रावत,मल्लिका अर्जुन खडग़़े, अधिरंजन चौधरी, सचिन पायलट, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह आदि शामिल हैं। वहीं दिल्ली से आए पत्रकारों को रॉयल रिट्रिट में रखा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...