NEET PG 2022: परीक्षा तिथि को टालने की माँग हुई खारिज, छात्रों को लगा झटका

एजुकेशनNEET PG 2022: परीक्षा तिथि को टालने की माँग हुई खारिज, छात्रों...

Date:

नीट पीजी 2022 की परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा था, जहाँ आज सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झटका दे दिया है। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा को स्थगित करने वाली माँग को खारिज कर दिया गया है, वहीं आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है।

जहाँ उन्होंने कहा है कि यह हितों के टकराव का मामला बन रहा है, वहीं अगर इसे आगे बढ़ाया जा रहा तो इससे लाखों लोग प्रभावित होंगे। इसके साथ ही परीक्षा बढ़ने से लाखों लोग प्रभावित होंगे और पाठ्यक्रम में भी देरी होगी, साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों की कमी भी देश में हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि वह इस परीक्षा को आगे बढ़ाने का आदेश जारी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि लाखों उम्मीदवारों को इससे कठिनाई पैदा होगी। आगे उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस परीक्षा के लिये पंजीकरण किया है, वह तैयारी करते रहें, अब यह परीक्षा 21 मई को ही होगी। वहीं यह फैसला जस्टिस डीवाई और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने दिया है।

वहीं छात्रों ने इसके कारण का हवाला देते हुये कहा गया था कि वर्ष 2021 की काउंसलिंग प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पायी है, जिससे उम्मीदवारों की तिथियों में टकराव हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related