गलत रास्ते पर चल रही है केंद्र सरकारः सत्यपाल मलिक

फीचर्डगलत रास्ते पर चल रही है केंद्र सरकारः सत्यपाल मलिक

Date:


गलत रास्ते पर चल रही है केंद्र सरकारः सत्यपाल मलिक

मेघालय के राज्यपाल ने कहा, देश के किसानों की हालत खराब

कहा, कृषि कानूनों को लेकर किसानों की सुनवाई होनी ही चाहिए

झुंझुनूं। केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानूनांे के विरोध में जहां किसान आंदोलनरत हैं वहीं भाजपा इसे किसान हित में बता रही है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने देश के किसानों की हालत खराब होने की बात कहते हुए कहा कि किसानों की सुनवाई तो होनी ही चाहिये। राज्यपाल ने एमएसपी गारंटी कानून लाने से किसानों के मुद्दे हल होने की बात भी कही।

रविवार को झुंझुनूं के दौरे पर आये मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का रूख कृषि कानूनों पर केंद्र से अलग नजर आया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने साफ तौर पर कहा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र गलत रास्ते पर है। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र यदि एमएसपी गारंटी कानून बना देे तो निश्चित ही किसानों द्वारा उठाये जा रहे मुद्दे हल हो जायेंगे। किसान एमएसपी कानून लागू होने पर शांत हो जायेगा और किसानों का आंदोलन स्वतः समाप्त हो जायेगा।

उत्तर प्रदेश के निवासी, भाजपा से दो बार सांसद रह चुुके और वर्तमान में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि देश के किसानों के हालात बेहद चिंतनीय हैं और केंद्र को उनकी सुनवाई करनी ही चाहिये। उन्होंने कहा कि मैं अनेक बार किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से लड़ चुका हूं। किसानों की समस्याएं सुनना और उनके मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाना बेहद जरूरी है। वार्ता के दौरान सिख समुदाय को हमेशा से देशभक्त बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस समुदाय पर लांछन लगाना हमारे इतिहास का अपमान करना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...