Lok Sabha By Election: रामपुर से धनश्याम लोधी आजमगढ़ से भोजपुरी गायक निरहुआ भाजपा के लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी

पॉलिटिक्सLok Sabha By Election: रामपुर से धनश्याम लोधी आजमगढ़ से भोजपुरी गायक...

Date:

रामपुर। भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए घोषणा कर दी है। इसके लिए भाजपा ने रामपुर से धनश्याम लोधी और आजमगढ़ सीट पर भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। आज भाजपा केन्‍द्रीय चुनाव सम‍िति‍ ने इन दोनों लोकसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। इन दोनों लोकसभा सीटों पर आगामी 23 जून को उपचुनाव होने हैं। हालांकि अभी रामपुर लोकसभा सीट पर सपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसमें प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के ल‍िए घनश्‍याम लोधी और भोजपुरी गायक द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ भाग्य अजमाएंगे। बता दें कि दोनों ही सीटों पर सपा का कब्जा था। इन दोनों लोकसभा सीटों को सपा के कब्जे से छीनना भाजपा के लिए काफी मुश्किल होगा। बता दें कि आगामी 23 जून को लोकसभा की इन दोनों खाली सीटों पर उपचुनाव होना है। आजमगढ़ की लोकसभा सीट अखिलेश यादव और रामपुर की लोकसभा सीट आजम खां के इस्तीफा के बाद से खाली चल रही है। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा से और आजम खां परंपरागत सीट रामपुर सदर विधानसभा से विधायक बने। आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य तथा बामसेफ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बलिहारी बाबू के बेटे सुशील को प्रत्याशी बनाया है।

Read also: शुरू हुई मजारों की जांच तो मंदिर और मठों की जांच की उठेगी मांग : कांग्रेस

इन दोनों जगह पर उपचुनाव को लेकर भाजपा के साथ सपा ने कमर कस ली है। सपा तथा बसपा के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन था। अब दोनों दल अगल हैं। उपचुनाव में भाजपा केा इसका लाभ मिल सकता है। बसपा ने आजमगढ़ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि बसपा ने रामपुर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। बसपा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आजमगढ़ सीट से इस्तीफा देने के तुरंत बाद गुड्डू जमाली को प्रत्याशी घोषित किया था। गुड्डू जमाली बसपा के टिकट से आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। मायावती ने शाह आलम को बसपा विधायक दल का नेता भी बनाया। लेकिन शाह आलम ने 2022 के विस चुनाव से पहले बसपा छोड़ दी थी और असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related