केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की नई महत्वकांक्षी योजना “अग्निपथ’ के तमाम विरोध के बावजूद आज इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है, वहीँ इस योजना के विरोध में आज भारत बंद है, कांग्रेस पार्टी का सत्याग्रह चल रहा है, इस बीच समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने सेना के खर्चे पूरे करने के लिए उद्योग जगत पर टैक्स बढ़ाने की सलाह दी है. अखिलेश ने कहा कि देश की सुरक्षा अमीरों की आय की सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण है.
सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा सरकार का चारों तरफ विरोध हो रहा है.देश का युवा हताश और निराश है और अपने भविष्य को लेकर आशंकित और असुरक्षित महसूस कर रहा है. अखिलेश ने लिखा कि देश के वर्तमान को सुधारना और भविष्य को संवारना सरकार का काम है. लेकिन देश का युवा जिस तरह विरोध जाता रहा है उससे साफ़ लग रहा है कि सत्ताधारी भाजपा ने अपना जनाधार खो दिया है। अखिलेश ने रेलवे द्वारा अग्निपथ योजना का प्रचार और कई उद्योगपतियों द्वारा योजना को सराहने पर भी सवाल उठाया।
अखिलेश ने कहा कि सरकार या भाजपा के प्रवक्ताओं की जगह अब यह लोग प्रवक्ता बन गए हैं, अखिलेश ने कहा कि सरककर इनको आगे न करके खुद लोगों के आक्रोश और उठाये गए सवालों का सामना करे, सपा प्रमुख ने कहा सरकार को घेरते हुए कहा कि देश की सुरक्षा ज़रूरी है न कि कॉर्पोरेट्स की आय की सुरक्षा करना। अखिलेश ने सरकार को सलाह दी कि वो कॉर्पोरेट टैक्स को बढ़ाये न कि सेना के खर्चों को घटाए. इस बढे हुए टैक्स से सेना के खर्चों को पूरा करे. अखिलेश ने कहा कि सरकार सेना के साथ खिलवाड़ को बंद करे.

