- सनसनीखेज खुलासे के बाद भागा मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर का एक और कारनामा
मेरठ– पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से झल्लाए एक शातिर आरोपी ने एक और कांड को अंजाम दे दिया. पुलिस के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब सिपाही उसे वापस ले जाने लगा तो सिपाही ने उसे गोली मार दी.वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.पुलिस ने आरोपी की तलाश में दौराला के जंगल में कांबिंग की. इस दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को दबोच लिया. मुठभेड़ में शातिर आरोपी के पैर में गोली भी लगी है. गौरतलब है कि दौराला में एक साल पहले लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में मंगलवार को एसएसपी अजय साहनी ने इस वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है.प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दौराला पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी कि इसी दौरान मुख्य आरोपी साकिब सिपाही की पिस्टल लेकर भाग गया. इस दौरान आरोपी शाकिब ने सिपाही सुधीर मलिक को गोली मार दी और मौके से भाग गया. पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया है.
ये है पूरा मामला
मेरठ में दौराला के जंगल में एक साल पहले अमरोहा निवासी युवती की हत्या की गई थी. पुलिस ने आरोपी साकिब और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसमें पता चला कि साकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था.फिर दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप भी किया था.अंत में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, यह मामला लव जिहाद का है. अमरोहा निवासी युवती का शव दौराला के जंगल में जून 2019 में मिला था.युवती की किसने और क्यों हत्या की. इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है. जांच में पता चला कि शाकिब अमरोहा में कपड़े बेचने का काम करता था. वहां उसकी युवती से मुलाकात हुई। शाकिब ने धर्म बदलकर युवती को अपना नाम अमन बताया। अमन बनकर शाकिब महीनों युवती से बातचीत करता रहा. शाकिब ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। युवती को शाकिब की असलियत के बारे में पता चलता उससे पहले ही शाकिब ने युवती की हत्या की प्लानिंग कर ली. शाकिब ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी थी.
पुलिस से कर ली थी सेटिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी शाकिब बहुत ही शातिर है.छह माह पहले पुलिस की जांच में शाकिब का नाम आया था. लेकिन उसने पुलिस से सेटिंग कर मामले को रफा दफा करा दिया था.युवती की हत्या के मामले में जब शाकिब बेनकाब हुआ तो पुलिस की भी पोल खुल गई.मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं.बताया जा रहा है कि दौराला थाने में तैनात एक सिपाही को एसएसपी ने हटा दिया है. मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी.

