प्रवासियों के दिल्ली से जाते ही मनोज तिवारी का कटा पत्ता

फीचर्डप्रवासियों के दिल्ली से जाते ही मनोज तिवारी का कटा पत्ता

Date:


प्रवासियों के दिल्ली से जाते ही मनोज तिवारी का कटा पत्ता

आदेश कुमार गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण दिल्ली से भारी संख्या में बिहारी मज़दूर कड़वी यादों के साथ वापस घर चले गए| कह सकते हैं कि दिल्ली एक तरह से प्रवासी मज़दूरों से साफ़ हो गयी| अब लॉकडाउन अनलॉक होते ही भाजपा ने दिल्ली में अपनी पार्टी का चेहरा बदल दिया है। सांसद मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष की कमान विष्णुदेव साय को दी गई है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ग़ौरतलब है कि भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी भोजपुरी लोगों में बहुत लोक प्रिय हैं | चूंकि दिल्ली बहुत भारी संख्या में यूपी और बिहार के मज़दूर रहते हैं इसलिए भाजपा को मनोज तिवारी एक वोट कैचर के रूप में दिखे और उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी| भाजपा शायद ऐसा मानकर चल रही है कि घर वापस लौटे मज़दूर अब शायद ही दिल्ली वापस लौटे, ऐसे बीजेपी के इस क़दम में बिहारी राजनीति के रूप में देखा जा रहा है|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...