बीडीएस छात्रा आत्महत्या प्रकरण : सुभारती प्रशासन के दबाव में पुलिस ने बीडीएस छात्र के सहपाठी को किया गिरफ्तार, परिजनों ने साधी चुप्पी

मेरठ रीजनबीडीएस छात्रा आत्महत्या प्रकरण : सुभारती प्रशासन के दबाव में पुलिस ने...

Date:

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय प्रशासन के आगे एक बार फिर से पुलिस दबाव में आ गई है। पुलिस ने बीडीएस छात्रा के आत्महत्या प्रयास मामले में उसके ही एक सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सहपाठी ने बीडीएस की छात्रा को थप्पड़ मारा था जिसके बाद उसने चौथी मंजिल से आत्महत्या की नियत से छलांग लगा दी थी। इस पूरे प्रकरण पर अब छात्रा के परिजनों ने भी चुप्पी साध ली है। वहीं सूत्रों की माने तो सुभारती विश्वविद्यालय ने बीडीएस छात्रा की उपस्थिति कम होने पर भारी भरकम फाइन लगा दिया था। छात्रा से प्रैक्टिकल के नाम पर भी रुपये जमा करने को कहा जा रहा है। ऐसा सभी बीडीएस के अधिकांश छात्रों के साथ किया जा रहा था। कई बार बीडीएस छात्रा को क्लास में भी अपमानित किया जा चुका था। जिसके चलते वो काफी आहत थी।

वहीं पुलिस की माने तो सुभारती विश्वविद्यालय की चौथी मंजिल से मौत की छलांग लगाने वाली बीडीएस की छात्रा ने यह कदम छेड़छाड़ और थप्पड़ से आहत होकर उठाया। पुलिस ने छात्रा के पिता को दबाव में लेकर जबरन तहरीर लिखवाई और उसके आधार पर पर ही छात्रा के सहपाठी सिद्धांत कुमार पंवार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। छात्रा बयान देने की स्थिति में नहीं है। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा लाइब्रेरी की छत से कूदी छात्रा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हैं और उसके सिर में खून का थक्का जमा हुआ है। छात्रा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है।

वहीं जानी थाना के एसओ राजेश कांबोज ने बताया कि आरोप सहपाठी सिद्धांत ने बदनीयत से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने छात्रा को थप्पड़ मारा था। इसी से आहत छात्रा चौथी मंजिल से कूद गई। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि होश में आने के बाद छात्रा के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है। उनका कहना है कि सभी पहलुओं पर पुलिस जांच जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...