PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

उत्तराखंडPM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, राज्यपाल और...

Date:

देहरादून। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव ने स्वागत किया। कुछ मिनट रूकने के बाद हेलीकाप्टर से प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। 8.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंच गए। जहां पर केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद वह केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

बाबा केदार नाथ के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार आज केदारनाथ पहुंचकर केदार बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह बदरीनाथ जाएंगे। पीएम मोदी आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर श्रीबदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम मंदिर समिति ने बाबा केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूूलों से सजाया है। इसी के साथ मंदिर परिसर सहित केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंदिर के चारों ओर रेड कार्पेट बिछाए गए हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। इस दौरान गेंदा व अन्य फूलों के साथ आम, पीपल की पत्तियों की माला बनाई है।

केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हो रहा है। केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाए है। बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है। प्रधानमंत्री का केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम का दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम में लगभग ढाई घंटे रहेंगे। प्रधानमंत्री साढ़े दस बजे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम यात्रा को लेकर इमरजेंसी के लिहाज से गौचर हवाई पट्टी में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी गढ़वाल करन नगन्याल ने जवानों के साथ बैठक की थी। गौचर हवाई पट्टी को छावनी में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा में एक डीआईजी, एक एआईजी, तीन एसपी, पांच सीओ स्तर के अधिकारी, चार इंस्पेक्टर, 16 सब इंस्पेक्टर, छह महिला एसआई, 13 हेड कांस्टेबल, 65 जवान के अलावा एक कंपनी पीएससी तैनात की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related