पीएनबी लाया अब ई-क्रेडिट कार्ड

बिज़नेसपीएनबी लाया अब ई-क्रेडिट कार्ड

Date:


पीएनबी लाया अब ई-क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली: कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए पेमेंट्स के नए-नए तरीके देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड (PNB e-Credit Card) उतारा है जो फिजिकल क्रेडिट कार्ड का डिजिटल रेप्लिका है। पीएनबी उपभोक्ता किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या मर्चेंट वेबसाइट पर पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, उन्हें फिजिकल कार्ड ले जाने की जरूरत नहीं है।

पीएनबी के ग्राहक PNB Genie Mobile app में e-Credit Card facility पर क्लिक करके पीएनबी ई-क्रेडिट कार्ड की डीटेल देख सकते हैं। नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए पीएनबी के मौजूदा कस्टमर को अपने PNB Genie ऐप को अपडेट करना होगा। वे गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। PNB Genie app ग्राहकों को इंटरनैशनल और डोमेस्टिक यूज के लिए कार्ड एक्टिवेशन की सुविधा देता है। साथ ही इससे एटीएम, ई-कॉमर्स, पीओएस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन लिमिट सेट की जा सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related